सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Passengers face problems due to cancellation of trains, forced to travel by bus

Rohtak News: ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, बस से करना पड़ा सफर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Passengers face problems due to cancellation of trains, forced to travel by bus
29-बहादुरगढ़ और घेवरा के बीच ब्रिज आरसीसी स्लैब के काम होने रोहतक रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। बहादुरगढ़ और घेवरा के बीच ब्रिज नंबर-55 पर आरसीसी स्लैब के कार्य के चलते शनिवार को दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर ट्रैफिक ब्लॉक रहा। इससे नई दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी, जींद-दिल्ली मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं।
रोहतक स्टेशन से सुबह 07:05 बजे चलने वाली जींद-नई दिल्ली मेमू, जाखल-दिल्ली पैसेंजर, जींद-दिल्ली पैसेंजर रद्द रही। किसान एक्सप्रेस को सांपला में रोक लिया गया। अंडमान एक्सप्रेस रोहतक की ओर से संचालित न होने की बजाय दिल्ली से गोहाना होकर जींद पहुंची। इंटर सिटी एक्सप्रेस रोहतक में रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरबत दा भल्ला एक्सप्रेस का जींद गोहाना मार्ग से निकाली गई। श्रीगंगानगर एक्सप्रेस व किसान एक्सप्रेस का संचालन दिल्ली से न होकर रोहतक से प्रारंभ हुआ। अवध असम एक्सप्रेस रोहतक आने की बजाय गोहाना से जींद रेल लाइन से गुजरी।
कहानौर के प्रवीन ने बताया कि वह प्रतिदिन दिल्ली में नौकरी करने जाते हैं लेकिन शनिवार को ट्रेनें रद्द होने के कारण बहादुरगढ़ तक बस में व उसके बाद मैट्रो से सफर करना पड़ा। वहीं, जनता कॉलोनी संतोष ने बताया कि नांगलोई तक ट्रेन में सफर अपने काम पर पहुंचती हूं लेकिन ट्रेनें न होने से बसों से जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed