सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pending LTC, medical bills, night allowance, overtime should be paid soon

Rohtak News: लंबित एलटीसी, मेडिकल बिल, रात्रि भत्ता, ओवरटाइम का जल्द हो भुगतान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Pending LTC, medical bills, night allowance, overtime should be paid soon
14 -रोहतक के बस स्टैंड पर यातायात प्रबंधक जयबीर हुड्डा से वार्तालाप करते रोडवेज कर्मचारी तालमेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोहतक। लंबित एलटीसी, मेडिकल बिल, रात्रि भत्ता, ओवरटाइम के जल्द भुगतान को लेकर रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी ने मंगलवार को महाप्रबंधक संजीव तिहाल व यातायात प्रबंधक जयबीर हुड्डा के साथ वार्तालाप की। कमेटी ने कर्मचारियों का लंबित एसीपी लगाने, किलोमीटर स्कीम की बसों को हरियाणा रोडवेज के अनुपात में अंतरराज्यीय मार्ग पर चलाने सहित अनेक मांगों के बारे में अवगत करवाया।
Trending Videos

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी रोहतक डिपो की यूनियन कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि कर्मचारियों की मांग व समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के डिपो प्रधान सुरेश नेहरा ने कहा कि सभी शाखाओं में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को मुख्यालय कि हिदायतानुसार बदला जाए। बस स्टैंड पर दुकानों की रेट लिस्ट व बस पार्किंग फीस की रेट लिस्ट लगवाई जाए। अवैध प्राइवेट बसें हटवाई जाएं। प्राइवेट बसों के परमिट चेक किए जाए।
हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के सदस्य ने कहा कि प्राइवेट बसों को स्टैंड के अंदर 10 मिनट पहले बस स्टैंड के अंदर आने दिया जाए। सभी पानी की टंकियों की सफाई व वाटर कूलरों की सर्विस कराकर उन्हें चालू करवाया जाए। कार्य शाखा में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को बदला जाए व चालक परिचालकों के साथ भेदभाव से ड्यूटी न ली जाए।
रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सदस्य सुमेश कुंडू ने कहा कि किलोमीटर स्कीम की बसों में पाई जाने वाली अनियमितताओं की कमेटी बनाकर जांच करवाई जाए। भेदभाव व क्षेत्रवाद से किए गए आदेशों को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए।
परिचालकों के लिए खुले रुपयों की व्यवस्था की जाए। कमेटी सदस्यों ने कहा कि इन मांग व समस्याओं का समाधान 17 मार्च तक बातचीत के माध्यम से लागू नहीं किया जाता है तो तालमेल कमेटी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। बैठक के दौरान दिनेश हुड्डा, जगदीप लाठर, संदीप सिंघवा, जोंगिंद्र ढुल, अजमेर कटारिया, मंजीत करौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed