रोहतक। पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग की ओर से उत्तर भारत में पहली बार 7 और 8 मार्च को वाइटल एनेस्थीसिया सिम्युलेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य ऑपरेशन थिएटर के चिकित्सकों और सहकर्मियों को संकट प्रबंधन, टीमवर्क व संचार के बारे में प्रशिक्षण देना रहा ताकि वे पेरिऑपरेटिव संकट प्रबंधन कौशल को बढ़ा सकें।
डॉ. अग्रवाल ने पेरिऑपरेटिव रोगी सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीजीआई के निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने संकट प्रबंधन, इंटर डिपार्टमेंटल टीम वर्क के महत्व के बारे में जानकारी दी। हरियाणा मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. सतीश खट्टर भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 10 एनेस्थीसियोलॉजिस्ट, दो सर्जन, दो गायनकोलॉजिस्ट, चार तकनीशियन और चार नर्सों ने भाग लिया। सिम्युलेशन सीनारियो में डिफिकल्ट एयरवे, पेडियाट्रिक कंप्लिकेशन्स, ऑब्स्टेट्रिक कंप्लिकेशन्स और ऑपरेशन थिएटर में बर्नआउट को संभालने को लेकर अभ्यास किया गया। इस माैके पर सीनियर प्रोफेसर एनेस्थीसिया डॉ. सुशीला तक्षक, डॉ. मोनिका छिकारा, डॉ. सैलजा, डॉ. उमा, डॉ. मनोज, डॉ. अरुण, डॉ. योगिता व अन्य उपस्थित रहे।