{"_id":"6a67c7424f9c7cdeee0d494a","slug":"players-from-the-basketball-nursery-preparing-for-the-cbse-cluster-games-rohtak-news-c-17-ali1038-894750-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीबीएसई क्लस्टर खेलों के लिए तैयारी में जुटे बास्केटबॉल नर्सरी की खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीबीएसई क्लस्टर खेलों के लिए तैयारी में जुटे बास्केटबॉल नर्सरी की खिलाड़ी
विज्ञापन
30-कोर्ट पर अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। मॉडल टाउन स्थित शहीद कैप्टन दीपक शर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बास्केटबॉल नर्सरी में तैयार हो रहीं महिला खिलाड़ी आगामी सीबीएसई क्लस्टर खेलों के लिए पसीना बहा रही हैं। नर्सरी की खिलाड़ी सरस्वती खेलो इंडिया यूथ नेशनल में रजत पदक जीत चुकी हैं और अंकिता भारतीय बास्केटबॉल टीम के कैंप में हिस्सा ले चुकी हैं। यहां 4 से 21 वर्ष तक की करीब 30-35 खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रही हैं।
नर्सरी में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रही हैं। नियमों के अनुसार 25 खिलाड़ी अभ्यास कर रही हैं, जबकि अन्य आरक्षित हैं। हाल ही में आयोजित खंड स्तरीय स्कूली खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में रजत और अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। मंगलवार से शुरू होने वाले जिलास्तरीय स्कूली खेलों के लिए भी नर्सरी की 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें अंडर-19 वर्ग से आठ, अंडर-17 से पांच और अंडर-14 से दो खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ी 2 अगस्त से झज्जर में होने वाले सीबीएसई क्लस्टर खेलों की तैयारी भी कर रही हैं।
राज्य स्तर की खिलाड़ी तारा ने बताया कि वह करीब दो साल से बास्केटबॉल खेल रही हैं। वह स्कूल खेलों में राज्य स्तर पर रजत पदक जीत चुकी हैं और अब 2 अगस्त से झज्जर में होने वाले सीबीएसई क्लस्टर खेलों की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में हुए खंड स्तरीय स्कूली खेलों में वह स्वर्ण पदक विजेता रही हैं।
विज्ञापन
18 वर्षीय गरिमा हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुकी हैं। वह नर्सरी में रोजाना चार घंटे अभ्यास कर रही हैं।
सुबह-शाम चार घंटे करती हैं अभ्यास
कोच समीक्षा की देखरेख में खिलाड़ी रोजाना सुबह और शाम दो-दो घंटे अभ्यास करती हैं। शाम करीब पांच बजे कोर्ट पर पहुंचने के बाद वार्मअप, स्ट्रेचिंग, दौड़ और हर्डल जैसी गतिविधियां कराई जाती हैं। इसके बाद अभ्यास मैच खेला जाता है।
4 वर्षीय अन्वी सबसे छोटी खिलाड़ी
चार वर्षीय अन्वी इस बास्केटबॉल नर्सरी की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। वह करीब पांच महीने से अभ्यास कर रही हैं और अब तक ड्रिब्लिंग व रिवर्स करना सीख चुकी हैं।