सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police arrested two accused in the property dealer murder case

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किए दो आरोपी, रोहतक के कन्हेली गांव के पास हुई मुठभेड़

माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Mar 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

खेड़ी साध निवासी धर्मेंद्र की 2018 में हत्या कर दी गई थी। इस केस में प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान को उम्रकैद की सजा हुई थी। सत्यवान छह माह पहले ही हाईकोर्ट से जमानत पर छूटकर आया था।

Police arrested two accused in the property dealer murder case
मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान की हत्या में वांछित दिल्ली के झाड़ौदा गांव निवासी प्रदीप डागर (37) और उसके साथी रोहतक के मदीना गांव निवासी सोमबीर मदीना (37) को सोमवार देर रात करीब 11 बजे सीआईए-2 ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोपियों से पहरावर गांव रोड पर कन्हेली के नजदीक आमना-सामना हुआ। मुठभेड़ में डागर के दोनों पांव और सोमबीर के दाएं पैर में गोली लगी है। दोनों को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
Trending Videos

Police arrested two accused in the property dealer murder case
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
20 फरवरी को की थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या 

20 फरवरी को रंजिश के चलते खेड़ी साध के प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान की खरावड़ बाईपास के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सत्यवान का शव चार दिन बाद कन्हेली हेड पर नहर में मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल भिवानी के भापड़ौदा निवासी मंजीत उर्फ माफिया व भाली के मनीष सहित चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी प्रदीप डागर पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Police arrested two accused in the property dealer murder case
बाइक पर सवार थे दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई 

सीआईए द्वितीय (अपराध जांच शाखा) को सूचना मिली की सोमवार की रात प्रदीप डागर और उसका साथी सोमबीर मदीना बाइक पर कन्हेली की तरफ देखे गए हैं। इस पर टीम ने दोनों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हो गए। सूचना पर एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए।
 

Police arrested two accused in the property dealer murder case
दो पुलिसकर्मियों की बाल-बाल बची जान - फोटो : अमर उजाला
10 गोलियां चलीं, बुलेट प्रूफ जैकेट से बची दो एएसआई की जान

मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 10 गोलियां चलीं। आरोपी प्रदीप डागर और सोमबीर ने पांच गोलियां चलाईं। एक गोली एएसआई संत कुमार और एक एएसआई दिनेश को लगी। हालांकि, बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण दोनों की जान बच गई।

Police arrested two accused in the property dealer murder case
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
2018 से चल रही थी दोनों पक्षों में रंजिश

खेड़ी साध निवासी धर्मेंद्र की 2018 में हत्या कर दी गई थी। इस केस में प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान को उम्रकैद की सजा हुई थी। सत्यवान छह माह पहले ही हाईकोर्ट से जमानत पर छूटकर आया था। प्रदीप डागर और उसके साथियों ने धर्मेंद्र की हत्या की रंजिश में 21 फरवरी को सत्यवान की गोली मारकर हत्या की थी।
 

Police arrested two accused in the property dealer murder case
इलाज के लिए अस्पताल में लाए गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में तीन हत्याएं दर्ज हैं प्रदीप पर

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी प्रदीप डागर के खिलाफ दिल्ली में तीन हत्या, एक आर्म्स एक्ट व एक मारपीट का मामला दर्ज है। सीआईए पुलिस ने दिल्ली पुलिस से आरोपी का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। पुलिस दूसरे आरोपी सोमबीर मदीना का रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Police arrested two accused in the property dealer murder case
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद प्रदीप डागर और सोमबीर मदीना को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रदीप प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान हत्याकांड में वांछित था। -एसआई सतीश कादियान, प्रभारी सीआईए द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed