{"_id":"69a8f64a38609ed2f60eea07","slug":"police-found-the-kidnapped-child-from-rohtak-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पुलिस ने ढूंढ निकाला अपहरण किया हुआ बच्चा, 12 टीमों ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पुलिस ने ढूंढ निकाला अपहरण किया हुआ बच्चा, 12 टीमों ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन; आरोपी फरार
संवाग न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 05 Mar 2026 08:49 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने अपहरण किए हुए आठ साल के मासूम को रोहतक से ढूंढ निकाला है। पुलिस की 12 टीमों ने बच्चे को देर रात रोहतक से ढूंढ निकाला।
पुलिस ने ढूंढ निकाला अपहरण किया हुआ बच्चा
- फोटो : पुलिस ने ढूंढ निकाला अपहरण किया हुआ बच्चा
विज्ञापन
विस्तार
गांव बरानी में बुधवार सुबह बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे को रोहतक से ढूंढ लिया है। एसटीएफ और झज्जर पुलिस की 12 टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर बच्चे को ढूंढ निकाला है। फिलहाल पुलिस बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव बरानी चौक के पास से बीडीएम नर्सिंग संस्थान के मालिक के बेटे का अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी लगाकर सर्च अभियान शुरू किया और जांच शुरू की।
देर रात बच्चा रोहतक में मिला। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है और मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले में अहम सुराग मिले हैं और आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। बच्चे का अपहरण क्यों किया गया, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है।
Trending Videos