{"_id":"69b05e6778e41a68420a3d43","slug":"pwd-mechanical-workers-union-presented-their-problems-to-the-superintendent-engineer-rohtak-news-c-196-1-nnl1003-137037-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने अधीक्षक अभियंता के सामने रखीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने अधीक्षक अभियंता के सामने रखीं समस्याएं
विज्ञापन
फोटो नंबर-04अधीक्षक अभियंता के साथ बैठक करते कर्मचारी। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के जेएलएन सर्किल स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने अधीक्षक अभियंता का पदभार संभालने पर एके रघुवंशी को डायरी भेंट की।
यूनियन पदाधिकारियों ने विभाग में लंबे समय से खाली पड़े चार्जमैन के पदों को पंप ऑपरेटर से विभागीय पदोन्नति के माध्यम से भरने, वर्ष 2018-19 में लगे ग्रुप-डी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने व पात्र कर्मचारियों को सर्विस इंक्रीमेंट देने की मांग की।
जिला सचिव विजेंद्र शर्मा ने बताया कि सिंचाई विभाग में बजट की कमी के कारण कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस पर अधीक्षक अभियंता एके रघुवंशी व कार्यकारी अभियंता ने आश्वासन दिया कि जैसे ही हरियाणा वित्त विभाग से बजट प्राप्त होगा, कर्मचारियों के वेतन, डीए तथा सर्विस इंक्रीमेंट के बकाया का भुगतान कर दिया जाएगा।
बैठक का संचालन जिला सचिव विजेंद्र शर्मा ने किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने की। बैठक में जिला ऑडिटर ओमवीर खत्री, अनिल कुमार, आदित्य कौशिक, बिजेंद्र, सुरेश, राजेंद्र, अनिल, सुरेंद्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending Videos