सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lessons learned from CM's security lapse in Kaithal, tips given to traffic police personnel

Rohtak News: कैथल में सीएम की सुरक्षा में चूक से लिया सबक, ट्रैफिक पुलिस के जवानों को दिए टिप्स

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lessons learned from CM's security lapse in Kaithal, tips given to traffic police personnel
विज्ञापन

Trending Videos
रोहतक। कैथल में मुख्यमंत्री की 12 मार्च को हुई सुरक्षा में चूक के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुरक्षा में तैनात जवानों को डीएसपी स्तर के अधिकारी टिप्स दे रहे हैं। किस स्थिति में क्या निर्णय लेना है। इसी कड़ी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन डीएसपी दलीप सिंह ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को वीवीआईपी सुरक्षा की बारीकियां समझाई।
जानकारी के अनुसार, 12 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सैनी कैथल दौरे पर थे। हेलीपैड पर आते समय एक गाड़ी मुख्यमंत्री के काफिले में घुस गई थी। इससे पुलिस प्रशासन सकते में है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने वीवीआईपी के दौरे के समय पुलिस अधिकारियों व ट्रैफिक सुरक्षा में तैनात रहने वाले जवानों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी दलीप सिंह ने एसपी कार्यालय में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं ट्रैफिक का सुचारु आवागमन अहम है। सबसे पहले वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर आमजन को सूचित किया जाए ताकि कोई असुविधा न हो।
ड्यूटी के दौरान अगर ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़े तो वैकल्पिक मार्गों पर भी जवान तैनात किए जाएं। आपात वाहनों को प्राथमिकता दें। सड़क पर भीड़ को एकत्रित न होने दें। इसके लिए पहले से ही प्रत्येक बिंदु पर यातायात कर्मचारियों को तैनात करें।
सड़क किनारे किसी भी वाहन को खड़ा न होने दे तथा संदिग्ध वाहनों की तलाशी लें। वीवीआईपी काफिले में अन्य वाहनों को शामिल न होने दें। ड्यूटी पॉइंट के आसपास के स्थानों का बारीकी से जायजा लें। वीआईपी डयूटी से पहले पूरे रूट की अच्छे से चेकिंग करें। जवानों के पास वायरलेस या कम्युनिकेशन सेट होना चहिए। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत सांझा करें। ट्रैफिक एसएचओ जसबीर सिंह व एसआई परवीन कुमार ने भी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed