{"_id":"69c585e076e3482dfe033c66","slug":"someone-was-duped-by-pretending-to-be-a-coal-trader-while-another-was-duped-by-promising-a-job-rohtak-news-c-17-roh1019-830204-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नौकरी का झांसा देकर तो किसी को कोयला व्यापारी बनकर ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नौकरी का झांसा देकर तो किसी को कोयला व्यापारी बनकर ठगा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में साइबर ठग की वारदात थम नहीं रही हैं। लाढ़ौत रोड निवासी हर्ष बल्हारा को नौकरी का झांसा देकर तो महम के फरमाणा गांव के भट्ठा मालिक के दोस्त को कोयला व्यापारी बनकर ठग लिया।
वहीं, जनता कॉलोनी की बुजुर्ग महिला के खाते से गुम हुए मोबाइल फोन से पैसे निकाल लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई हैं।
केस नंबर एक : नौकरी का झांसा देकर राजकोट बुलाया
लाढ़ौत रोड निवासी हर्ष बल्हारा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं। 10 मार्च को उसके पास रेनू जायसवाल नाम से मैसेज आया। बताया कि क्रू सागर मेरीटाइम में नौकरी का झांसा दिया। उनसे कागजात मांगे। उसने विश्वास करके कागजात भेज दिए। इसके बाद उन्हें गुजरात के जामनगर नौकरी ज्वाइन करने का पत्र भेजकर बुलाया। इसके बाद उससे 1,45,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में पता चला कि सारे कागजात फर्जी हैं।
............
केस नंबर 2 : सोशल मीडिया से तलाश किया था कोयला व्यापारी का नंबर, हो गई ठगी
महम चौबीसी के गांव फरमाणा खास निवासी रामबीर ने शिकायत दी है कि उनके दोस्त ईंट-भट्ठा चलाते हैं। दोस्त को कोयल की जरूरत थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कोयला व्यापारी का नंबर तलाश किया तो उसे एक नंबर मिला। संबंधित नंबर पर जब उन्होंने संपर्क किया तो युवक ने खुद को झारखंड की कोयला कंपनी का अधिकारी बताया। कंपनी का ब्योरा, सैंपल व डिटेल भेजी। उन्हें विश्वास हो गया। बोला-अमेरिका वाला कोयला गुजरात के गांधी धाम पोर्ट से उठवा दूंगा। इसके लिए 50 प्रतिशत राशि पहले भेजनी होगी। उसने दो खातों में विश्वास करके 5 लाख रुपये भेज दिए। संपर्क करने पर कहा कि गुजरात से कोयला से भरा ट्रक रवाना कर दिया। अब तक ट्रक नहीं आया। बाद में पता चला कि साइबर ठगों ने फर्जीवाड़ा करके पैसे ठगे हैं।
केस नंबर 3: मां के खाते से तीन बार में निकाले 1,36,800 रुपये
जनता कॉलोनी निवासी बिजेंद्र ने शिकायत दी है कि उसकी मां कृष्णा देवी के बैंक अकाउंट में उनका मोबाइल नंबर पंजीकृत है। 16 फरवरी को मोबाइल फोन गुम हो गया था। अगले दिन उन्होंने सिम बंद करवाकर नया सिम ले लिया। 19 फरवरी को मां के अकाउंट से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। तीन बार में किसी ने 1,36,800 रुपये निकाल लिए।
...
Trending Videos