{"_id":"69c585a3e69f56fd8b09125a","slug":"lieutenant-files-fir-against-relatives-for-misappropriation-of-maternal-grandfathers-property-rohtak-news-c-17-roh1019-830153-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नाना की संपत्ति में हेराफेरी का आरोप, रिश्तेदरों के खिलाफ लेफ्टिनेंट ने कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नाना की संपत्ति में हेराफेरी का आरोप, रिश्तेदरों के खिलाफ लेफ्टिनेंट ने कराई एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
महम। सेना में लेफ्टिनेंट गोहाना के लव मलिक का आरोप है कि उनके रिश्तेदारों ने चौबीसी के बहलबा व महम स्थित नाना की संपत्ति के दस्तावेज में गड़बड़ी कर दूसरी जगह बेच दी। महम पुलिस ने बहलबा निवासी राजरानी, रवि, नीलम, रेखा व प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सोनीपत के गांव भैंसवाल हाल में गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी निवासी लव मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर 2023 से 2024 तक बिहार के गया में ट्रेनिंग पर थे। वर्तमान में वे मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग मऊ मध्य प्रदेश में ट्रेनिंग पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा भाई लवली मलिक पिछले चार साल से करनाल स्थित हॉस्टल में पढ़ाई कर रहे हैं। मां सीमा रानी का 8 अगस्त 2008 को निधन हो चुका है। नाना ओमप्रकाश का मार्च 2009 में देहांत हो गया था। नाना की गांव बहलबा व महम में संपत्तियां हैं जिनके पांच वारिश हैं। इसमें उनकी मां सीमा भी शामिल हैं।
207 वर्ग गज का मकान अपने नाम करा बेचने का है आरोप
मां सीमा के देहांत के बाद उनके बेटे लव मलिक व लवली मलिक वारिस हैं। आरोप है कि नानी, मामा व मौसियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर उनकी अनदेखी की और तहसील कार्यालय व नगर पालिका कार्यालय के रिकाॅर्ड में 207 वर्ग गज का मकान अपने नाम करा लिया। उसे किसी अन्य को भी बेच दिया।