रोहतक। अलग-अगल संगठनों की ओर से रविवार को इंद्रगढ़, सुभाष नगर व सरकुलर रोड पर हिंदू सम्मेलन हुए। इनमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी के प्रति जागरूकता और नागरिक कर्तव्यों के पालन जैसे विषयों की जानकारी दी।
गांव इंद्रगढ़ में हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ डेरा प्रमुख चांदी बाबा दुलीचंद नाथ, रोहतक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रदीप, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. पवन कुमार ने किया।
भजन गायकों नरेन्द्र, पारूल व गरिमा ने भक्ति और देशभक्ति की प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। मुख्य वक्ता प्रदीप कुमार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पंच परिवर्तन विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अनिल कुमार, सुरेंद्र परमार, विक्रम व मंदीप आदि मौजूद रहे।
सुभाष नगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आयोजन समिति की ओर से हिंदू सम्मेलन मनाया। इसमें पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पर्व पार्षद अशोक खुराना, अशोक चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। सरकुलर रोड पर भी इसी कड़ी में हिंदू सम्मेलन हुआ।