{"_id":"69f24cab10fc9069d40929ab","slug":"review-meeting-of-ambedkar-jayanti-program-on-may-3-rohtak-news-c-17-roh1020-847980-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 3 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 3 मई को
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा दलित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एसोसिएशन की ओर से आयोजित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह के सफल आयोजन के बाद अब इसकी समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। संस्था के महासचिव कृष्णा मुंडे ने बताया कि यह बैठक 3 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे आंबेडकर भवन में आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल मेहरा करेंगे। बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुशील कुमार की ओर से आंबेडकर जयंती समारोह का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन से जुड़े अनुभवों और सुझावों पर चर्चा की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों को और बेहतर ढंग से आयोजित किया जा सके।
डॉ. अनिल मेहरा ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव दें और संगठन को और मजबूत बनाने में सहयोग करें। संवाद
Trending Videos