{"_id":"69a9d5c15f893a0aea0a2dda","slug":"roadways-bus-facility-for-baijnath-and-panch-devi-pilgrimage-sites-from-today-rohtak-news-c-17-roh1020-819389-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बैजनाथ व पंच देवी तीर्थ स्थल के लिए आज से रोडवेज बस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बैजनाथ व पंच देवी तीर्थ स्थल के लिए आज से रोडवेज बस की सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिमाचल में आठ से अधिक पर्यटन स्थलों की यात्रा सुगम बनाने के लिए रोडवेज बस की सुविधा शुरू की है। बैजनाथ, पंच देवी तीर्थ स्थल व धर्मशाला की ओर से जाने वाले पर्यटकों के लिए रोडवेज बस रोहतक से 6 मार्च को रवाना होगी।
रोहतक डिपो ने हिमाचल के प्रमुख व ऐतिहासिक स्थलों के लिए दिसंबर 2025 में परमिट मांगा था जिसकी मंजूरी के बाद विभाग ने बस चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि रोहतक बस स्टैंड से गोहाना, पानीपत, करनाल, पीपली, अंबाला, चंडीगढ़, रोपड़, आनंदपुर साहिब मार्ग से होते हुए बैजनाथ पहुंचेगी।
बस से यात्री चंडी मंदिर (चंडीगढ़), हिमाचल प्रदेश के नैना देवी मंदिर, चिंतापूर्णी, ऊना, माता ज्वाला देवी, कांगड़ा व नगरोटा धार्मिक स्थल तक जा सकेंगे। कांगड़ा जिले से यात्री अन्य धार्मिक स्थलों की ओर से भी जा सकते हैं।
बस स्टैंड से रोडवेज बस देर शाम 5 बजे चलेगी और सुबह 6 बजे बैजनाथ पहुंचेगी। इसी तरह देर शाम 5 बजे बैजनाथ से बस चलेगी और सुबह 6 बजे रोहतक बस स्टैंड पर पहुंचेगी। अधिकारियों का कहना कि एक रोडवेज बस तीन दिन की यात्रा पूरा करेगी और वापसी में दिल्ली की ओर से आएगी।
-- -- -- -
नवरात्र पर पांच प्रमुख देवी मंदिरों के कर सकेंगे दर्शन
हिमाचल प्रदेश की देवभूमि में रोडवेज बस के संचालन से पर्यटक पांच प्रमुख देवी मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। रोडवेज अधिकारी ने बताया कि नवरात्र पर पर्यटक व श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना व बिलासपुर क्षेत्र में माता चिंतपूर्णी (छिन्नमस्तिका), ज्वालाजी (ज्वालामुखी), ब्रजेश्वरी देवी (कांगड़ा), चामुंडा देवी, व नैना देवी में पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
-- -- -- -- -- -
धर्मशाला में आईपीएल मैच देखने वालों को भी मिलेगी सहूलियत
रोडवेज संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि रोहतक से हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ तक रोडवेज बस 542 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें बैजनाथ तक का एक तरफा 894 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। यह बस कांगड़ा होते हुए बैजनाथ जाने से पर्यटकों को धर्मशाला पहुंचने में भी फायदा होगा। कांगड़ा बस स्टॉपेज से करीब 17 किलोमीटर दूर धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम है जहां पर आईपीएल मैच देखने वालों को भी सहूलियत होगी।
Trending Videos