{"_id":"69c432baf98a70352f044145","slug":"rohtak-cricket-league-to-begin-for-the-first-time-on-may-9-rohtak-news-c-17-roh1020-829407-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 9 मई से पहली बार शुरू होगी रोहतक क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 9 मई से पहली बार शुरू होगी रोहतक क्रिकेट लीग
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में युवाओं के बीच क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार रोहतक क्रिकेट लीग (आरसीएल) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अंशु भूटानी और जतिन गेरा की ओर से किया जा रहा है।
आयोजक डॉ. अंशु भूटानी ने बताया कि आरसीएल का शुभारंभ 9 मई से होगा जबकि इसका उद्घाटन समारोह 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस लीग में कुल 6 टीमें भाग लेंगी और शहर के तीन अलग-अलग क्रिकेट मैदानों पर मुकाबले खेले जाएंगे।
डॉ. अंशु भूटानी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि खेलकूद के माध्यम से युवा न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं बल्कि उनमें अनुशासन और टीम भावना भी विकसित होती है।
आरसीएल में कुल 18 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 15 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल है। प्रतियोगिता की खास बात यह रहेगी कि मैच के दौरान यदि कोई दर्शक मैदान के बाहर कैच पकड़ता है तो आयोजकों की ओर से उसे सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों के चयन में आयु वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।
प्रत्येक टीम में 22 से 28 वर्ष आयु वर्ग के 4 खिलाड़ी, 29 से 40 वर्ष के 11 खिलाड़ी व 40 वर्ष से अधिक आयु का एक खिलाड़ी शामिल होना अनिवार्य किया गया है ताकि अनुभवी खिलाड़ियों को भी मौका मिल सके।
आरसीएल को लेकर बुधवार को डीएलएफ कॉलोनी में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें डॉ. अंशु भूटानी, जतिन गेरा, अंशुल पठानिया, नवीन सचदेवा, विक्रांत मायना और मनोज बतरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos