फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sanjeev Singh becomes the President of Purvanchal Ekta Seva Samiti for the second time.

Rohtak News: पूर्वांचल एकता सेवा समिति के दूसरी बार प्रधान बने संजीव सिंह

Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Singh becomes the President of Purvanchal Ekta Seva Samiti for the second time.
17-पूर्वांचल एकता सेवा समिति के चुनाव में जीत के बाद समाज के लोगों के साथ नवनिर्वाचित प्रधान सं - फोटो : filephoto
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पूर्वांचल एकता सेवा समिति के रविवार को हुए चुनाव में संजीव सिंह 49 वोटों के साथ विजयी रहे। शेर के निशान से प्रधान पद के उम्मीदवार संजीव दूसरी बार प्रधान चुने गए हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी उगता सूरज निशान के उम्मीदवार मदन कुमार को 13 वोट मिले। समिति के कुल 72 में से 62 सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव को लेकर समिति सदस्यों ने उत्साह साफ नजर आया।
पूर्वांचल समाज में समिति के तीन वर्षीय चुनाव रविवार को संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा की देखरेख में हिसार बाईपास स्थित समिति कार्यालय में दोपहर बजे तक मतदान हुए। इसके बाद मतगणना की गई। चुनाव में कुल 62 वोट पोल हुए। इनमें से संजीव सिंह को 49 व मदन कुमार को 13 वोट मिले। जीत के फैसले के साथ ही विजयी प्रत्याशी के समर्थक झूम उठे। सभी ने प्रधान को जीत की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि समिति चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। प्रधान पद पर 62 वोट पोल हुए। इनमें से संजीव सिंह को 49 वोट व मदन को 13 वोट मिले। सचिव पद से नाम वापसी के बाद एकमात्र उम्मीदवार दिनेश को निर्विरोध सचिव चुन लिया गया। यह दूसरी बार सचिव बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर भी नामांकन वापसी के बाद बचे इकलौते उम्मीदवार पप्पू सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया। यह तीसरी बार कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।


श्री विश्वकर्मा एजुकेशन सोसाइटी के चुनाव 23 अगस्त को
रोहतक। श्री विश्वकर्मा एजुकेशन सोसायटी के चुनाव की रणभेरी गूंज उठी है। संस्था के कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव 23 अगस्त को होगा। इसके लिए रविवार को पूरक मतदाता सूची प्रकाशन कर दिया गया है। अब 28 से 30 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा संस्था के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन एक अगस्त, नामांकन पत्रों की जांच दो अगस्त व चुनाव प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन तीन अगस्त को किया जाएगा। उम्मीदवार पांच व छह अगस्त को नामांकन वापस ले सकेंगे। प्रत्याशियों को 8 व 9 जुलाई को चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे। मतदान 23 अगस्त को सुबह नौ से शाम चार बजे होगा। इसी दिन मतगणना कर परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद 20 20 सितंबर को गवर्निंग बॉडी के चुनाव होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed