सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seema Saini won the silver medal in the Yogasana Championship.

Rohtak News: योगासन चैंपियनशिप में सीमा सैनी ने जीता सिल्वर मेडल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Seema Saini won the silver medal in the Yogasana Championship.
19-सीमा सैनी
विज्ञापन
रोहतक। चंडीगढ़ में आयोजित आल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप में सीमा सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया है। गांव रिठाल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता के पद पर कार्यरत सीमा सैनी ने 40 से 50 वर्ष आयुवर्ग की आर्टिस्टिक पेयर प्रतिस्पर्धा में यह उपलब्धि अपने नाम की।
Trending Videos

इस स्पर्धा में उनकी जोड़ी कैथल की सविता मलिक के साथ रही। प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश की टीम ने स्वर्ण और दिल्ली की टीम ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय, शिक्षा विभाग और पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। यह सीमा सैनी का इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दूसरा पदक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व वर्ष 2023-24 में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। पहले जिम्नास्टिक की राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुकी सीमा ने प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद योग के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने योग के माध्यम से अपनी गठिया और थायराइड जैसी बीमारियों को मात दी और आज अनेक लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं।
खिलाड़ियों को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रेरणा पुरी, संयुक्त सचिव डॉ. महेंद्र सिंह और केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की कन्वीनर नीवा सिंह द्वारा पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed