{"_id":"69c1ae01c82baf73e601db36","slug":"87-mdu-teachers-will-get-promotion-approval-given-rohtak-news-c-17-roh1020-828451-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू के 87 शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति, मंजूरी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू के 87 शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति, मंजूरी दी
विज्ञापन
13-एमडीयू में कार्यकारी बैठक आयोजित करते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, डॉ. कृष्णकांत, प्रो. एससी
- फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। सोमवार को एमडीयू की कार्यकारी परिषद की बैठक में 87 शिक्षकों की पदोन्नति के लिए हरी झंडी मिल गई। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में शैक्षणिक व प्रशासनिक विकास से जुड़े अहम निर्णय लिए गए।
कार्यकारी परिषद सचिव एवं कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए कहा कि परिषद ने करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत 87 शिक्षकों की पदोन्नति की मंजूरी प्रदान कर दी है।
बैठक में 2026-27 के बजट को स्वीकृति भी दी गई और 2024-25 की बैलेंस शीट के साथ वार्षिक रिपोर्ट को भी अनुमोदन दिया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय के विभिन्न विकासात्मक, प्रशासनिक एवं शैक्षणिक प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
बैठक में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक, गवर्नर नॉमिनी प्रो. बीबी गोयल व प्रो. जेपी यादव, डीएचई नॉमिनी डॉ. यशपाल सिंह, फाइनेंस नॉमिनी सुमेर सिंह यादव, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेश कौशिक सहित कार्यकारी परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos