सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   11.5 mm of rain, light rain expected again on 25th and 26th

Rohtak News: 11.5 मिमी बारिश, 25 और 26 को फिर हल्की बारिश के आसार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
11.5 mm of rain, light rain expected again on 25th and 26th
41-रोहतक में सोमवार को हुई बारिश के बाद प्रेम नगर मोड़ पर भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले में रविवार देर रात फिर बारिश हुई। ढाई बजे के आसपास शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह करीब आठ बजे तक होती रही। जिले में 11.5 एमएम बारिश हुई। रोहतक में 15 मिमी, महम में 16 मिमी, सांपला में 13 मिमी, कलानौर में पांच व लाखनमाजरा में सात मिमी बारिश दर्ज हुई।
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा चार डिग्री सेल्सियस कम है। बारिश से प्रेमनगर मोड़ समेत शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा एक डिग्री अधिक है। जिले में 25 व 26 को फिर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि देर रात बारिश का अनुमान है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 106 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।

बारिश से गलियों में जलभराव से शहरवासी हुए परेशान

शहर के गोकर्ण पार्क के गेट पर थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव होने से आसपास के लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। स्थानीय निवासी जय प्रकाश सैनी ने बताया कि प्रत्येक बरसात में यहां जलभराव होने से लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन व नगर निगम की ओर से पानी निकासी के दावे किए जा रहे हैं लेकिन वास्तव में अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बारिश के चलते आजादगढ़, हैफेड चौक से राजीव गांधी स्टेडियम की तरफ जाने वाली सड़क पर भी जलभराव रहा।
3000 एकड़ गेहूं की फसल प्रभावित
सांपला। बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ा रही है। गेहूं की फसल पकने वाली है जबकि सरसों की फसल की कटाई चल रही है। क्षेत्र में बारिश व आंधी की वजह से करीब 3000 एकड़ गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। किसान सुनील ने बताया कि जो फसल गिर गई और अब बारिश से उत्पादन पर असर पड़ेगा। सरसों की फसल कटी हुई है। ऐसे मेें इसके खराब होने की आशंका बढ़ गई है। संवाद

41-रोहतक में सोमवार को हुई बारिश के बाद प्रेम नगर मोड़ पर भरा बारिश का पानी। संवाद

41-रोहतक में सोमवार को हुई बारिश के बाद प्रेम नगर मोड़ पर भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed