सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shakti Swaroopa Manisha Yadav became a flying officer in the Air Force after fulfilling her father's dream.

शक्ति स्वरूपा :: पिता का सपना पूरा कर एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनीं मनीषा यादव

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shakti Swaroopa Manisha Yadav became a flying officer in the Air Force after fulfilling her father's dream.
03-मनीषा यादव
विज्ञापन
रोहतक। शहर के आजादगढ़ निवासी 25 वर्षीय मनीषा यादव ने बताया कि वह एक बार वह दोस्त के साथ नई दिल्ली के एयरफोर्स मेडिकल में गई थीं। वहां का जबरदस्त अनुशासन देखकर मनीषा ने ठान लिया कि अब वह भी वायुसेना में अफसर बनकर दिखाएगी।
Trending Videos

मनीषा यादव ने पांच बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करती रहीं। कई बार मेडिकल और स्क्रीनिंग में रुकावटें आईं। मेडिकल समस्या के कारण भी उनका चयन नहीं हो पाया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और छठे प्रयास में एफकैट परीक्षा पास की और एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर न सिर्फ अपना बल्कि पिता का सपना भी साकार कर दिखाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली में रहकर की ऑनलाइन कोचिंग
मनीषा ने एफकैट की तैयारी के लिए दिल्ली में रहकर ऑनलाइन कोचिंग ली। उनके पिता देवेंद्र यादव उन्हें दिल्ली के माहौल में भेजने को लेकर चिंतित थे लेकिन उनकी मां पिंकी यादव ने पूरा साथ दिया। परिवार के समर्थन और अपनी लगन से मनीषा ने यह मुकाम हासिल किया।


एयरफोर्स के अनुशासन ने किया प्रेरित
मनीषा के पिता देवेंद्र यादव रोहतक में सीआईडी में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह हमेशा अखबारों में अफसरों की खबरें पढ़कर सोचते थे कि उनकी बेटी भी एक दिन अफसर बने। आज उनका यह सपना पूरा हो गया है और उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed