फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shiksha Bharati Vidyalaya players won 17 gold medals.

Rohtak News: शिक्षा भारती विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते 17 स्वर्ण पदक

Tue, 28 Jul 2026 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Bharati Vidyalaya players won 17 gold medals.
22 रोहतक के शिक्षा भारती विद्यालय बहुअकबरपुर में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्राचार्य
रोहतक। शिक्षा भारती विद्यालय बहुअकबरपुर के खिलाड़ियों ने विद्या भारती हरियाणा प्रांत की 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में 17 स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। 23 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 17 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

जगदीश कॉलोनी स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में 22 से 24 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में बहुअकबरपुर विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और संघर्षशीलता का परिचय दिया। खेल विभाग प्रमुख प्रवीन ने बताया कि अंडर-17 वुशु में विपुल बल्हारा, सुशांत बल्हारा व नीशू, अंडर-17 ग्रीको रोमन कुश्ती में गौरव व यश, अंडर-19 फ्री स्टाइल कुश्ती में दीपक तथा अंडर-14 बॉक्सिंग में विराज, अंकित, कार्तिक गौरव व दक्ष ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

अंडर-17 बॉक्सिंग में यशिका, परी, भव्य और सचित, अंडर-19 बॉक्सिंग में हर्ष तथा अंडर-17 फ्री स्टाइल कुश्ती में जतिन ने भी स्वर्ण पदक जीते। अंडर-14 ताइक्वांडो में हर्ष और पूर्व ने रजत, जबकि अंडर-17 फ्री स्टाइल कुश्ती में नितिन, अनुज और जय बल्हारा ने कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मनजीत मलिक ने खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. हीरा सिंह यादव, प्रबंधक सतीश गोयल झांसवा और कोषाध्यक्ष प्रेम मदान ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed