{"_id":"6a437dc06cbc53209b0abb33","slug":"shimla-s-manisha-murder-case-saraswati-school-owner-deceased-s-brother-placed-under-house-arrest-in-rohtak-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला का मनीषा हत्याकांड: रोहतक में सरस्वती स्कूल का मालिक-मृतका का भाई हाउस अरेस्ट, पुलिस ने किया ये खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला का मनीषा हत्याकांड: रोहतक में सरस्वती स्कूल का मालिक-मृतका का भाई हाउस अरेस्ट, पुलिस ने किया ये खुलासा
Tue, 30 Jun 2026 01:56 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:56 PM IST
सार
शिमला पुलिस का कहना है कि आरोपी गोविंद बल्हारा को विदेश से लौटते ही गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। जबकि आरोपी मयंक मित्तल से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
सरस्वती स्कूल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला के मनीषा हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के भाई व गौकर्ण पार्क के नजदीक सरस्वती स्कूल के संचालक मयंक मित्तल को हाउस अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी से घर में ही पूछताछ कर रही है। जल्द अपने साथ शिमला ले जा सकती है।
विज्ञापन
शिमला में पुलिस ने खुलासा किया है कि 13 जून को सरस्वती स्कूल पैराडाइज स्कूल के नजदीक हरियाणा निवासी मनीषा मित्तल की दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एएसपी शिमला सिटी मेहर पंवार ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि हत्या संपति विवाद में अंजाम दी गई। पुलिस ने शूटर से पूछताछ के बाद मनीषा मित्तल के भाई मयंक मित्तल व उसके दोस्त रोहतक के ही गोविंद बल्हारा के खिलाफ तकनीकी सबूत एकत्रित करने शुरू किए।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि गोविंद बल्हारा ने ही किराये की कार लेकर शूटर को दी थी। इतना ही नहीं मयंक मित्तल ने गोविंद के खाते में वारदात से पहले साढ़े आठ लाख रुपये भेजे थे। इसके बाद रोहतक व झज्जर के दो शूटर ने वारदात अंजाम दे दी। शिमला पुलिस का कहना है कि आरोपी गोविंद बल्हारा को विदेश से लौटते ही गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। जबकि आरोपी मयंक मित्तल से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन