पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The city has been divided into four zones for cleaning drains.

Rohtak News: नालों की सफाई के लिए शहर को चार जोन में बांटा

Tue, 30 Jun 2026 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 30 Jun 2026 05:06 AM IST
विज्ञापन
The city has been divided into four zones for cleaning drains.
38-शहर के सोनीपत रोड पर नाले की सफाई करती मशीन। स्रोत : निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक । बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही नालों की सफाई के लिए नगर निगम ने शहर को चार जोन में बांटा है। नगर निगम का दावा है कि पानी निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए चिह्नित स्थलों पर सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र में छोटे-बड़े तमाम नालों की लंबाई 100 किलोमीटर से भी अधिक है। ऐसे में बारिश होने पर जलभराव की समस्या होती है। शहर में पालिका बाजार के पास, झज्जर रोड, सर्कुलर रोड, सैनी कॉलेज रोड, जनस्वास्थ्य विभाग के पास बने नालों में गंदगी जमा है।
विज्ञापन

हालांकि, निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन स्थानों पर बारिश के समय जलभराव की समस्या अधिक रहती है वहां प्राथमिकता के आधार पर नालों की सफाई एवं सिल्ट उठान का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में पुराने बस स्टैंड रोड एवं सोनीपत रोड पर नालों की सफाई का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के दौरान नालों में जमी गाद, कूड़ा-कचरा एवं अन्य अवरोधों को मशीनों एवं कर्मचारियों की सहायता से हटाया जा रहा है। सोनीपत रोड के अलावा जींद रोड, गोकर्ण पर नालों से निकाली गई गाद को उठाने का कार्य किया जा रहा है।

नालों की सफाई जल्द से जल्द हो सके इसके लिए शहर को जोन वाइज आवंटित किया गया है। नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार का कहना है कि नालों पर अतिक्रमण के मामले सामने आए हैं। नागरिक अतिक्रमण स्वयं हटा ले नहीं तो निगम की टीम अतिक्रमण हटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed