सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sir! Dirty water has accumulated in the street, creating a fear of disease spreading.

Rohtak News: साहब! गली में गंदा पानी जमा, बीमारी फैलने का बना डर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sir! Dirty water has accumulated in the street, creating a fear of disease spreading.
13-वार्ड 6 में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान समस्याएं सुनते नगर निगम के सलाहकार सलिल मेहता, पूर्व - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जन संवाद : जनता ही जनार्दन ::: लोगो:::
Trending Videos

- प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां भी नहीं हो रहीं ठीक, लगा रहे चक्कर
- नगर निगम के सलाहकार सलिल मेहता ने सुनीं वार्ड 6 की समस्याएं
- अमर उजाला की ओर से राधे-राधे पार्क में किया गया जन संवाद कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। साहब! एक सप्ताह से गली में गंदा पानी जमा है। अगर सफाई नहीं हुई तो यहां बीमारी फैलने का डर है। अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को वार्ड-6 के राधे-राधे पार्क में हुए जन संवाद कार्यक्रम में कलालान मोहल्ला निवासी खरैती लाल ने नगर निगम के सलाहकार सलिल मेहता को यह समस्या बताई।
कार्यक्रम में इसके अलावा कई लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। पंजाबी रामलीला मैदान निवासी कश्मीरी लाल बजाज ने कहा कि हमारे पांच परिवारों की एक ही प्रॉपर्टी आईडी बना दी गई है। त्रुटियां ठीक कराने के लिए वे नगर निगम के चार-पांच माह से चक्कर लगा रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 6 की पार्षद नीरा भटनागर और पूर्व पार्षद नौरातामल भटनागर की भी इस कार्यक्रम में भागीदारी रही। दोपहर 12 से 1 बजे तक नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं।
-------------------

नगर निगम अधिकारियों के सहयोग से वार्डवासियों की तमाम समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास रहता है। लोगों की समस्याएं हल भी कराई गई हैं।
- नीरा भटनागर, वार्ड-6, नगर निगम पार्षद
---------------
आला अधिकारियों के निर्देश पर समस्याएं हल कराने व जनता के सहयोग से शहर को स्वच्छ बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
- सलिल मेहता, सलाहकार, नगर निगम रोहतक
-----------्
कलालान मोहल्ले की गली में एक सप्ताह से गंदा पानी जमा है। सीवर बैक मार रहे हैं। अगर सफाई नहीं हुई तो यहां बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। इसका समाधान किया जाए।
- खरैती लाल, कलालान मोहल्ला
--------
प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां अब तक ठीक नहीं हुई हैं। पंजाबी रामलीला में हमारे पांच परिवारों की एक ही प्रॉपर्टी आईडी बनाई गई है। इस समस्या का समाधान किया जाए।
- कश्मीरी लाल बजाज, पंजाबी रामलीला
-------
राधे-राधे पार्क में पिछले सालों में सुधार हुआ है। इसमें और सुधार किए जाने की मांग है। पार्क में केवल एक ही गेट है, दूसरी तरफ भी गेट होना चाहिए।
- कृष्ण लाल, प्रताप मोहल्ला
---------------
मोहल्ले में सीवर लाइन डाली गई थी। लाइन तो दबा दी लेकिन निगम की गली अब तक नहीं बनाई गई। इस कारण दिक्कतें हो रही हैं।
-राजेश, कलालान मोहल्ला
------------------------

13-वार्ड 6 में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान समस्याएं सुनते नगर निगम के सलाहकार सलिल मेहता, पूर्व

13-वार्ड 6 में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान समस्याएं सुनते नगर निगम के सलाहकार सलिल मेहता, पूर्व- फोटो : संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed