{"_id":"69ea8cd103958126400bba40","slug":"soldier-killed-rohtak-youth-injured-as-car-collides-with-culvert-rohtak-news-c-17-rtk1042-844815-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुलिया से कार टकराने से सैनिक की मौत, रोहतक का युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुलिया से कार टकराने से सैनिक की मौत, रोहतक का युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
बड़ौत (बागपत)। राष्ट्रीय एथलीट और सैनिक कृष्ण (26) की बुधवार रात बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसमें उनके दोस्त अजय निवासी रोहतक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
खेवड़ा निवासी रविंद्र आंतिल ने बताया कि उनके परिवार के कृष्ण वर्ष 2020 में खेल कोटे से सेना में भर्ती हुए थे जो एथलेटिक्स (दौड़) के राष्ट्रीय खिलाड़ी थे। कृष्ण की तैनाती हैदराबाद में चल रही थी जो कई दिन पहले रुड़की में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए थे।
इसका पता चलने पर कृष्ण के दोस्त अजय निवासी रोहतक कार से लेने के लिए रुड़की चले गए। बुधवार रात रुड़की से खेवड़ा गांव जाने लगे। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
हादसे में सैनिक कृष्ण की मौत हो गई जबकि उनके दोस्त अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन और अन्य सैनिक भी बागपत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

कमेंट
कमेंट X