सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Street Dug Up for PNG Connection; Still Not Repaired After 10 Days

Rohtak News: पीएनजी कनेक्शन के लिए उखाड़ी गली, 10 दिन बाद भी ठीक नहीं

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Street Dug Up for PNG Connection; Still Not Repaired After 10 Days
26-शहर की उत्तम विहार कॉलोनी में उखाड़ी गली। स्रोत : कॉलोनीवासी
विज्ञापन
रोहतक। उत्तम विहार कॉलोनी में पाइप्ड नैचुरल गैस यानी पीएनजी कनेक्शन के लिए उखाड़ी गलियों को 10 दिन बाद भी ठीक नहीं किया गया है। वार्ड 9 में शामिल दो गलियों में रहने वाले 400 घरों को अब भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos


उत्तम विहार विकास समिति के प्रधान सत्यवान हुड्डा व उप प्रधान राजबीर शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में गली नंबर 10 और 9 में घरेलू गैस कनेक्शन दिए गए हैं। कॉलोनी में इन गलियों को 10 दिन पहले उखाड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने कनेक्शन तो दे दिए लेकिन गलियों को साथ ही साथ ठीक नहीं किया गया। इससे आने-जाने में मुश्किलें हो रही हैं। उन्होंने इस समस्याओं के समाधान को लेकर निगम आयुक्त के नाम पत्र भी लिखा है। उनका कहना है कि गलियों को कंपनी उखाड़कर समय पर ठीक नहीं कर रही है। उनकी समस्या का जल्द समाधान कराया जाए। इस मामले में समिति के पदाधिकारी निगम आयुक्त व कार्यकारी अभियंता से मंगलवार को मिलेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed