{"_id":"69ada26542ea0c65720f7170","slug":"super-40-scheme-exam-will-be-held-in-the-first-week-of-april-rohtak-news-c-17-roh1020-820854-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अप्रैल के प्रथम सप्ताह में होगी सुपर-40 योजना की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अप्रैल के प्रथम सप्ताह में होगी सुपर-40 योजना की परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को जिलास्तर पर परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए सुपर-40 योजना की परीक्षा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में होगी। शिक्षा विभाग के अनुसार, जनवरी से अब तक 400 विद्यार्थियों ने सुपर-10 के लिए आवेदन किए हैं।
जिला उपायुक्त के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने आईआईटी जेई व नीट परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में जिलास्तर पर सुपर-40 कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इसके तहत राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी।
हरियाणा सरकार की ओर से सुपर-100 के तहत राजकीय विद्यालयों के मेधावी छात्रों को जेई (इंजीनियरिंग) और नीट (मेडिकल) प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आईआईटी-एम्स स्तर की निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इसमें विद्यार्थियों की सुपर-100 के लिए चयन परीक्षा होती है। उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह बैच शुरू किया जाता है।
सुपर-40 योजना में कक्षा 11वीं के विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों को शामिल किया गया है। आईआईटी जेई और नीट परीक्षा-2027 के लिए सुपर-40 योजना का बैच सत्र 2026-27 से ही प्रारंभ होगा।
वर्जन
सुपर-40 योजना को हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुरू किया जाएगा। इसके तहत सामान्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले टॉप 40 विद्यार्थियों का चयन होगा। इनमें से 20 विद्यार्थियों को आईआईटी जेई और 20 को नीट परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सामान्य परीक्षा होनी है। -डॉ. समीर मान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग।
Trending Videos