{"_id":"69dbfa7eaedddc583706d4a8","slug":"the-drinking-water-crisis-in-the-15-lakh-population-of-the-old-city-will-be-resolved-tender-has-been-issued-for-the-expansion-of-the-first-water-tank-rohtak-news-c-17-roh1019-838902-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुराने शहर की डेढ़ लाख आबादी में पेयजल संकट होगा दूर, प्रथम जलघर विस्तार के लिए लगाया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुराने शहर की डेढ़ लाख आबादी में पेयजल संकट होगा दूर, प्रथम जलघर विस्तार के लिए लगाया टेंडर
विज्ञापन
10 मानसरोवर पार्क स्थित 1932 में बना प्रथम जलघर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पुराने शहर की डेढ़ लाख आबादी में पेयजल संकट दूर होने की उम्मीद जगने लगी है। 1932 में बने प्रथम जलघर की क्षमता बढ़ाने और विस्तार कार्य के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय से मंजूरी के बाद से टेंडर लगा दिया है। इससे शहर की 80 से अधिक कॉलोनियों को राहत मिलेगी।
शहर की करीब 6.50 लाख आबादी को जन स्वास्थ्य विभाग के चार जलघरों से पानी उपलब्ध करवाया जाता है। मानसरोवर पार्क स्थित प्रथम जलघर सबसे पुराना है। जलघर की संरचना का समयानुसार अधिक विस्तार न होने से पुराने शहर की कॉलोनियों में पेयजल संकट रहना आम बात है। हाल में भी इसी जलघर की कॉलोनियों को कटौती के साथ पानी की सप्लाई हो रही है।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम जलघर की क्षमता 21.3 करोड़ लीटर है। 14.97 करोड़ के विस्तार कार्य से जलघर की क्षमता 35 करोड़ की जाएगी। फिलहाल जलघर में तीन तालाब हैं। दो तालाब क्षतिग्रस्त हैं।
क्षतिग्रस्त तालाबों को विस्तार कार्य के दौरान समायोजित किया जाएगा। मरम्मत के साथ इनको दो-दो फीट ऊंचा भी किया जाएगा। एक अतिरिक्त टैंक भी बनाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
सोनीपत रोड रजबहा होगा खत्म, अंडरग्राउंड पंपिंग से पहुंचेगा जलघर
कनिष्ठ अभियंता भूदेव मुदगिल ने बताया कि जलघर में आने वाले सानीपत रोड रजबहा के टूटने और कचरा डाले जाने की समस्या रहती है। रजबहा को खत्म किया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगा दिया है। इस प्रोजेक्ट में 4.5 किलोमीटर में अंडरग्राउंड डक्टाइल आयरन पाइपलाइन डाली जाएगी। इसमें जेएलएन और बीएसबी नहर से सीधे पंपिंग के माध्यम से पानी जलघर में पहुंचाया जाएगा। इस कार्यालय के लिए अलग से करीब 12 करोड़ रुपये की पाइप खरीदी जाएंगी।
-- -- -- -
वर्जन
प्रथम जलघर के सुधार और सोनीपत रोड रजबहा को खत्म कर अंडरग्राउंड पाइप डालने का टेंडर लगा दिया है। 11 मई को खोला जाएगा जिसके बाद संबंधित एजेंसी की ओर से 540 दिन के लिए सुधार कार्य शुरू किया जाएगा। -संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।
-- -- --
साल में अधिकतर दिनों में पेयजल किल्लत रहती है। अब भी कॉलोनी में पानी की कटौती की जा रही है। गर्मियों में दिक्कत और बढ़ेगी। विभाग व्यवस्थाओं में सुधार करे तो जनता को राहत मिलेगी। -राजेंद्र मलिक, शोरा कोठी।
-- -- -- -
कॉलोनी में पानी बिल्कुल नहीं है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सलारा मोहल्ला के लिए बूस्टर बनाया जा रहा है। प्रथम जलघर में भी पानी की क्षमता बढ़ानी चाहिए ताकि पेयजल संकट न हो। -कृष्ण कुमार, सलारा मोहल्ला।
Trending Videos