सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The magic of mangoes is visible in the markets, people are buying them despite being expensive.

Rohtak News: बाजारों में छाया आम का जादू, महंगा होने के बावजूद खरीद रहे लोग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The magic of mangoes is visible in the markets, people are buying them despite being expensive.
06-बाजार में दुकान से फ्रूट खरीदते। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गर्मी बढ़ते ही शहर के बाजारों में फलों के राजा आम की बिकने लगा है। सीजन की शुरुआत होने के कारण फिलहाल आम की सप्लाई सीमित है। इस वजह से दाम ऊंचे बने हुए हैं। शहर के अलग-अलग बाजारों में आम 120 से 150 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। थोक मंडी में इसकी कीमत करीब 100 रुपए प्रति किलो है।
Trending Videos

सेक्टर 14 निवासी ग्राहक सुनीता ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ आम की मांग भी तेजी से बढ़ी है। लोग न केवल स्वाद के लिए बल्कि सेहत के लिए भी आम खरीद रहे हैं। लोग आम का जूस, शेक और आम पन्ना बनाकर भी सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में खरीदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली बाइपास पर स्थित दुकानदार सुमित ने बताया कि अभी आवक कम होने के कारण कीमत अधिक है लेकिन आने वाले दिनों में कीमतें कम होंगी। पावर हाउस क्षेत्र के दुकानदार नीरज ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही आम की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है लेकिन अभी सप्लाई सीमित है इसलिए दाम ऊंचे हैं।
तिलक नगर निवासी ग्राहक सुशीला ने बताया कि अभी महंगे दाम के बावजूद आम खरीद रहे हैं। कीमतें ज्यादा हैं लेकिन गर्मी में आम खाने का मजा अलग ही होता है। हम जूस और शेक बनाकर भी पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed