सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The proposal was passed unanimously, and Rs 18.34 crore would be spent to develop Meham.

Rohtak News: सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास, 18.34 करोड़ से होगा महम का विकास

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The proposal was passed unanimously, and Rs 18.34 crore would be spent to develop Meham.
विज्ञापन
महम। नगर पालिका में मंगलवार को सदन की बैठक हुई। यहां नगर पालिका चेयरपर्सन भारती पंवार की अध्यक्षता में शहर की सफाई पर चर्चा की गई। वर्ष 2026-27 के लिए नगर पालिका का सर्वसम्मति से बजट पास किया गया। शहर के विकास कार्य, कूड़ा प्रबंधन, गलियों की मरम्मत, पार्कों का रखरखाव, सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा
Trending Videos

नपा सचिव नवीन नांदल ने कहा कि कुल अनुमानित आय 18.47 करोड़ व कुल अनुमानित व्यय 18.34 करोड़ रुपये पास किया गया है। इससे सरकार की हिदायत अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रधान बसंत लाल गिरधर ने कहा कि नगर पालिका की आय को बढ़ाने के लिए इस बार बजट में प्रावधान किया गया है। इसे शहर के विकास के लिए खर्च किया जाएगा।
इस माैके पर प्रधान भारती पंवार, उप-प्रधान बसंत लाल गिरधर, सचिव नवीन नांदल, लेखाकार विनोद कुमार, पालिका अभियंता अशोक कुमार हुड्डा, मनोनीत पार्षद ऋषि भारद्वाज व मीना वाल्मीकि, पार्षद विकास श्योराण, विनोद गोयल, ईश्वर सिंह, मोनिका, अनिल चांवरिया, चंचल, बजरंग लाल उपस्थित रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed