{"_id":"69bdaea2dc74f94d9e054dc7","slug":"the-sangh-will-organize-programs-throughout-the-year-before-the-650th-birth-anniversary-of-ravidas-pratap-singh-rohtak-news-c-17-roh1020-826651-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास की 650वीं जयंती से पहले संघ साल भर आयोजित करेगा कार्यक्रम: प्रताप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास की 650वीं जयंती से पहले संघ साल भर आयोजित करेगा कार्यक्रम: प्रताप सिंह
विज्ञापन
01-पत्रकारों से बात करते प्रांत संघ चालक प्रताप सिंह व अन्य। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
रोहतक। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती से पहले संघ देशभर में साल भर कार्यक्रम आयोजित करेगा। उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। यह कहना है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघचालक प्रताप सिंह का। वह शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित सामुदायिक केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के समालखा स्थित माधव सृष्टि में 13 से 15 मार्च तक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का सफल आयोजन हुआ। यहां देशभर से 1,468 प्रतिनिधियों ने शिरकत की। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संगठन के विस्तार, कार्यपद्धति व भविष्य की योजनाओं पर गहन चर्चा की।
उनके साथ हरियाणा के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार, जिला संघचालक देवेंद्र कुमार व जिला कार्यवाह सुशील कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन के भौगोलिक पुनर्गठन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। वर्तमान में 11 क्षेत्रों व 46 प्रांतों की संरचना को बदलकर नौ क्षेत्र व 80 से अधिक विभाग (संभाग) बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। यह नई व्यवस्था मार्च 2027 के बाद लागू होगी।
बैठक में शताब्दी वर्ष के तहत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति भी बनाई। इसके अलावा वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 4,839 स्वयंसेवकों ने नियमित अभ्यास किया। साथ ही गुरु तेग बहादुर के शहादत वर्ष के अवसर पर स्वयंसेवकों व नई पीढ़ी तक उनका संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया।
Trending Videos