{"_id":"69efa915e88ed1c01e0cb34e","slug":"the-scorching-heat-plagued-the-day-while-an-evening-storm-fanned-the-flames-in-the-stubble-fields-rohtak-news-c-17-roh1020-846865-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिनभर लू ने किया परेशान, शाम को आंधी ने भड़काई फानों में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिनभर लू ने किया परेशान, शाम को आंधी ने भड़काई फानों में आग
विज्ञापन
सांपला में बिजली घर के पास लगी आग। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले में सोमवार को शाम साढ़े सात बजे मौसम का मिजाज बदल गया। इसके बाद करीब एक घंटे तक तेज आंधी चली। हालांकि, दिनभर तेज धप के साथ भीषण गर्मी व लू ने आमजन को परेशान किया। शाम को आई आंधी ने गेहूं के खेत में फानों में लगी आग भड़का दी।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार को भी जिले में बादल छाए रहने की संभावना है। बादल के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। हवाएं चलने की भी संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 235 रहा। यह खराब श्रेणी में आता है।
निगम ने सुरक्षा के लिए बिजली आपूर्ति रोकी
फानों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। शाम करीब साढ़े सात बजे चली आंधी के कारण जिलेे के कई स्थानों पर आग फैलने की घटनाएं भी सामने आईं। गांव गरनावठी, बलियाना, पाकस्मा, हुमायूंपुर व मोरखेड़ी से फानों में आग लगने की सूचना मिली। इसके कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली। वहीं, तेज हवाओं के कारण बिजली निगम ने सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति रोक दी। तेज हवा के सामान्य होने पर चालू की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X