सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   With a population of 16000 only six sanitation workers how will the village become clean

Rohtak News: 16 हजार की आबादी पर केवल छह सफाईकर्मी, कैसे होगा गांव स्वच्छ

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
With a population of 16000 only six sanitation workers how will the village become clean
18 : गिरीश बतरा, एसडीओ ।
विज्ञापन
रोहतक। बहुअकबरपुर गांव में सोमवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित चौपाल में जिला विकास एवं पंचायत विभाग के एसडीओ गिरीश बतरा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की आबादी 16,000 है लेकिन यहां केवल छह सफाईकर्मी हैं। आबादी के अनुसार सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए, तभी स्वच्छता बेहतर हो पाएगी।
Trending Videos

रोहतक शहर से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग भी ग्रामीणों ने उठाई। उनका कहना है कि गांव में नालों की भी सफाई नहीं हो रही है। इनका गंदा पानी तालाबों में जा रहा है। यह पशुओं की सेहत खराब कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए नालों की सफाई भी कराई जानी चाहिए। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाए जाने के लिए गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यानी पीएचसी बनाए जाने व गांव में युवाओं की खेल के प्रति रुझान को देखते हुए खेल सुविधाएं भी बढ़ाई जाएं।
ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांग प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाई जानी चाहिए ताकि गांव के समुचित विकास का खाका तैयार हो सके। एसडीओ गिरीश बतरा ने ग्रामीणों की इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

---------
रोहतक शहर के नजदीक का यह बड़ा गांव है। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत है। अगर गांव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिल जाता है तो ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सुविधा के रूप में यह बड़ी सौगात होगी।
- दलबीर सिंह, बहुअकबरपुर
-------
गर्मी के समय में लोगों को पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। हालांकि, गांव में पानी की पाइपलाइन और तालाब का निर्माण चल रहा है लेकिन उसकी गति तेज होनी चाहिए ताकि लोगों को जल्द स्वच्छ पेयजल मुहैया हो सके।
- धर्मवीर, बहुअकबरपुर
-----
गांव में ड्रेन से पानी निकासी के उपयुक्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। ड्रेन का लेवल ठीक नहीं है। इससे बारिश में ड्रेन ओवरफ्लो हो जाती है और ग्रामीणों को फसलें डूब जाती हैं। गांव में सफाईकर्मी भी बढ़ाए जाएं।
- राजेंद्र, बहुअकबरपुर
------
गांव में सड़क पर ताऊ देवीलाल पार्क है। इसमें काफी समय से लाइट नहीं है और देखरेख के अभाव में झाड़ियां भी उगी हुई हैं। परिवार वालों को इससे यहां घूमने में असुविधा हो रही है। इन समस्याओं को दूर किया जाए।
- महावीर, बहुअकबरपुर
----------
काहनौर माइनर से गांव के तालाब में पानी आता है लेकिन इसमें 40 दिन बाद आता है। तीन दिन तक ही नहर में पूरा पानी चलता है। बाकी दिनों में पानी की कमी होती है। केवल पेयजल नहीं, फसलों में सिंचाई की भी दिक्कत है।
- राकेश बल्हारा, बहुअकबरपुर
---------
सफाई का अभाव है। गंदे पानी की निकासी नहीं है। नालों का पानी गांव के तालाबों में जा रहा है। तालाबों का यही गंदा पानी पशु पीते हैं और बीमार हो सकते हैं। गांव से गंदे पानी की निकासी का इंतजाम किया जाए।
- सितारे हिंद, बहुअकबरपुर
---------
वर्जन
विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया जा रहा है। बहुअकबरपुर में भी तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों की जो समस्याएं आई हैं, उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
- गिरीश बतरा, एसडीओ, जिला विकास एवं पंचायत विभाग

18 : गिरीश बतरा, एसडीओ ।

18 : गिरीश बतरा, एसडीओ ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed