सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women's empowerment is commendable, but inflation needs to be addressed.

Rohtak News: महिलाओं का सशक्तिकरण सराहनीय, महंगाई पर ध्यान देना जरूरी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Women's empowerment is commendable, but inflation needs to be addressed.
63-डॉ. जगमति सांगवान।
विज्ञापन
रोहतक। सरकार ने बजट में महंगाई व रसोई को भले तवज्जो न दी हो मगर महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए महिला कल्याण के लिए 28,183.06 करोड़ आवंटित किए हैं। इसमें 1.48 करोड़ लखपति दीदी बनाना, शी-मार्ट्स (महिला उद्यमी स्टोर), स्टीम हॉस्टल, और ''''नारी मंडपम'''' शामिल हैं।
Trending Videos


सरकार ने लखपति दीदी योजना का विस्तार और आसान ऋण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया है। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए स्टीम हॉस्टल के तहत कामकाजी और पढ़ने वाली महिलाओं व छात्राओं के लिए हर जिले में हॉस्टल की सुविधा दी जाएगी। वित्त आवंटन के जरिए महिला-केंद्रित योजनाओं के लिए 28,183.06 करोड़ का प्रावधान महिला श्रम शक्ति भागीदारी को 41.7 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखता है। -उषा, गृहिणी, जनता कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनो के लिए प्रावधान किया है। लखपति दीदी योजना का विस्तार करते हुए महिलाओं को उद्यमी व आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों के लिए शी-मार्ट्स शुरू किए जाएंगे। यहां महिलाएं अपने स्थानीय उत्पाद बेच सकेंगी। इससे महिलाएं आय सृजित कर पाएंगी। -ज्योति, गृहिणी, जनता कॉलोनी।


महिलाओं की सुरक्षा के साथ रोजगार के भी प्रावधान जरूरी हैं। महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई है। रसोई गैस व अन्य सामग्री सस्ती करने पर ध्यान नहीं दियदा गया है। महिला सशक्तीकरण की योजनाएं धरातल पर उतरने पर ही इनकी सार्थकता है। नए महिला थाने व एंटी टेररिस्ट स्क्वायड में महिला कमांडो को शामिल करना सराहनीय है। -डॉ. जगमति सांगवान, जस्बीर स्मारक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed