सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women's Under-23... Mumbai beat Himachal Pradesh by 68 runs thanks to tight bowling.

Rohtak News: महिला अंडर 23...मुंबई ने कसी हुई गेंदबाजी के चलते हिमाचल प्रदेश को 68 रन से हराया

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Women's Under-23... Mumbai beat Himachal Pradesh by 68 runs thanks to tight bowling.
विज्ञापन
रोहतक। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में वीरवार को मुंबई ने कसी हुई गेंदबाजी के चलते हिमाचल प्रदेश को 68 रन पर ढेर कर दिया। महिला अंडर 23 एलीट वर्ग के एक दिवसीय मैच में हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल प्रदेश को 135 रनों का लक्ष्य दिया।
Trending Videos

वीरवार सुबह हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतने के बाद मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई की बल्लेबाज सनिका चालवे ही सबसे अधिक 43 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 से अधिक रन नहीं बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने कुल 135 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश की साक्षी एस ठाकुर ने सबसे अधिक दस ओवर में 28 रन देकर छह विकेट लिए। अंशिता एम संदल ने दस ओवर में 27 रन देकर दो विकेट, मनीषा ने दस ओवर में 32 रन में एक व रिंकले पांडे ने दो गेंदों में एक विकेट हासिल किया।
मुंबई के 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी हिमाचल प्रदेश की टीम 67 रन पर ढेर हो गई। हिमाचल प्रदेश की बल्लेबाज मनीषा ही 26 रन जोड़ पाईं।
इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज मैदान पर नहीं टिक पाई। मुंबई की गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। कशिश ने 8.2 ओवर में 14 रन पर पांच विकेट, एच पाटिल ने सात ओवर में दस विकेट देकर तीन विकेट, अश्विनी निशाद ने पांच ओवर में नौ देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed