{"_id":"699bff13e04a56a00e09fbc0","slug":"young-boy-murder-in-rohtak-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: मदीना-अजायब रोड पर मिला युवक का शव, दो दिन से लापता था विकास; गले पर मिले चाकू के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: मदीना-अजायब रोड पर मिला युवक का शव, दो दिन से लापता था विकास; गले पर मिले चाकू के निशान
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार
रोहतक में दो दिन से लापता युवक का पुलिस को सोमवार सुबह शव मिला है। युवक के गले पर चाकू के निशान हैं जिससे यह हत्या का मामला लग रहा है।
रोहतक में युवक की हत्या
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
सिंहपुरा कलां से दो दिन पहले लापता हुए बीए फाइनल के छात्र विकास (24) का शव सोमवार सुबह मदीना-अजायब रोड पर मिला। उसके गले पर चाकू के निशान हैं। किसी ने हत्या करके शव फेंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 21 फरवरी को सिंहपुरा कलां निवासी विकास घर से अपने दोस्त सिंहपुरा खुर्द निवासी दीपक के साथ कार में लेकर मदीना गांव जाने की कहकर गया था। रास्ते में भिवानी चुंगी पर विकास को उसके मामा सुंडाना गांव निवासी दलबीर ने भी देखा। उन्होंने पूछा बेटा कहां जा रहा है। विकास ने कहा वह मदीना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात तक जब विकास वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। रविवार को पिता सुरेश ने बहुकबरपुर थाने में गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विकास बीए फाइनल का छात्र है। वह अपने दोस्त के साथ घर से सुबह निकला था जो अब रात तक वापस नहीं आया। उसकी कार भराण गांव के पास लावारिश हालत में रविवार को ही मिल गई थी।
परिजन अभी विकास को तलाश कर रहे थे कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मदीना-अजायब रोड पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। उसके गले पर चाकू के निशान हैं। उसकी किसी ने हत्या की है। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। घटनास्थल की जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया।
दो दिन पहले लापता युवक का शव मिला है। गले पर चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर सकते। परिजनों के बयान दर्ज की आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। -इंस्पेक्टर महेश कुमार, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर
दो दिन पहले लापता युवक का शव मिला है। गले पर चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर सकते। परिजनों के बयान दर्ज की आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। -इंस्पेक्टर महेश कुमार, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर