फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth commits suicide by hanging himself at a brick kiln in Titauli village.

Rohtak News: टिटौली गांव के भट्ठे पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 27 Jul 2026 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself at a brick kiln in Titauli village.
रोहतक। टिटौली गांव में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले ब्राह्मणवास निवासी राहुल (19) ने शनिवार रात करीब 10 बजे फंदा लगाकर जान दे दी है। पिता संदीप ने बताया कि राहुल टिटौली के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। शनिवार रात करीब उसने भट्ठे पर ही फंदा लगा लिया। भट्ठे पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा। पिता संदीप ने बताया कि बेटा सामान्य रूप से काम पर गया था। घर से निकलते समय वह ठीक था और किसी तरह के मानसिक तनाव में नहीं था। उन्हें भी इस घटना के पीछे का कारण समझ नहीं आ रहा। टिटौली गांव के चौकी इंचार्ज के सुखबीर ने बताया कि पोस्टमार्टम में माैत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed