सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth will be given better preparation for Haryana Police and Agniveer recruitment

Rohtak News: युवाओं को कराई जाएगी हरियाणा पुलिस व अग्निवीर भर्ती की बेहतर तैयारी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Youth will be given better preparation for Haryana Police and Agniveer recruitment
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित बैठक में डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को हरियाणा पुलिस और अग्निवीर भर्ती के लिए बेहतर तरीके से तैयारी करवाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के तहत युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा की तैयारी व मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवा भर्ती प्रक्रियाओं में सफल हो सकें। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिलास्तर से लेकर गांव स्तर तक समितियों का गठन किया जाएगा।जिलास्तर पर क्रियान्वयन अभियान की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक अग्रवाल को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। ग्रामीण स्तर पर सरपंच, पीटीआई, स्कूल प्राचार्य, पूर्व सैनिक और युवा स्वयंसेवकों की भागीदारी से गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ऐसे स्कूलों की पहचान की जाएगी जिनके खेल मैदान प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त हों। इसके अलावा शाम के समय कक्षाओं में लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। जिला सैनिक बोर्ड ऐसे पूर्व सैनिकों की पहचान की जाएगी जो प्रशिक्षक और मार्गदर्शक के रूप में युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए इच्छुक हों।
अभियान के तहत जिले के रिटौली, कबुलपुर, कारौर, सांघी, खिड़वाली, निंदाना, गद्दी खेड़ी, बोहर, खेड़ी साध और बलियाना गांवों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया गया है। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त, एएसपी, सांपला के एसडीएम उत्सव आनंद, रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार, महम के एसडीएम विपिन कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed