{"_id":"6a6a3c2dbd7fdcf4ba01240a","slug":"2-girls-absconding-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162297-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बीए-एलएलबी की 17 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बीए-एलएलबी की 17 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों लापता
Wed, 29 Jul 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को बहलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की 17 वर्षीय बीए-एलएलबी की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। वहीं, रानियां में एक अन्य मामले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटी 28 जुलाई की सुबह विश्वविद्यालय के लिए निकली थी। वह प्रतिदिन सुबह आठ बजे बस से विश्वविद्यालय जाती थी और शाम करीब पांच बजे लौट आती थी।
देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की। विश्वविद्यालय जाकर भी जानकारी जुटाई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रानियां थाना पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी राम कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है।
नाबालिग को बहलाने का आरोप
एक अन्य मामले में एक महिला ने रानियां पुलिस को शिकायत दी। उसकी 15 वर्षीय बेटी 25 जुलाई की रात बिना बताए घर से चली गई थी। महिला का आरोप है कि 25 वर्षीय सोनू उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसकी बेटी अपने साथ सोने के जेवरात और 10 हजार रुपये भी ले गई है। जांच अधिकारी मंजू बाला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।