फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Worker dies under suspicious circumstances

Sirsa News: मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 01 Aug 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 01 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Worker dies under suspicious circumstances
सिरसा। गांव मौजदीन के पास एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक साजन गांव मौजदीन का रहने वाला था और मजदूरी करता था। मृतक के बड़े भाई काली ने बताया कि वह अपने भाई के साथ शनिवार सुबह पैदल मल्लेकां की ओर आ रहा था। अचानक साजन सड़क पर गिर पड़ा। उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मल्लेकां चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि मृतक के भाई का बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद पता चलेगा। साजन के पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। शनिवार दोपहर को शव का परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed