फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mallekan Primary Health Centre to get a new building.

Sirsa News: मल्लेकां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिलेगा नया भवन

Sat, 01 Aug 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 01 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mallekan Primary Health Centre to get a new building.
सिरसा। जिला के गांव मल्लेकां स्थित करीब तीन दशक पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द नया भवन मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके निर्माण की योजना तैयार की है। यह भवन लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।
विज्ञापन

इससे आसपास के सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। विभाग ने वर्ष 2027-28 तक भवन तैयार करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में मल्लेकां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में शामिल है।
विज्ञापन

यहां 5 स्टाफ नर्स सहित पर्याप्त मेडिकल स्टाफ तैनात है। केंद्र में 24 घंटे संचालित डिलीवरी हट भी कार्यरत है। यहां गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार, जांच और परामर्श के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए भवन की आवश्यकता और सुविधाएं
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मौजूदा भवन काफी पुराना हो चुका है। बढ़ती मरीज संख्या और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को देखते हुए नए भवन की आवश्यकता थी। नए भवन में विशाल ओपीडी, आधुनिक उपचार कक्ष और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर व्यवस्था होगी। टीकाकरण कक्ष, दवा वितरण केंद्र और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन सुगम होगा और मरीजों को बेहतर वातावरण में इलाज मिल सकेगा।






मल्लेकां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। नया भवन बनने के बाद ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

-डॉ. राजेश चौधरी,उप सिविल सर्जन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed