{"_id":"6a6e2f1ae2f679b8860c35a9","slug":"16-year-old-boy-attacked-with-sticks-and-rods-6-named-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162472-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 16 वर्षीय किशोर पर डंडों और रॉड से किया हमला, 6 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 16 वर्षीय किशोर पर डंडों और रॉड से किया हमला, 6 नामजद
Sat, 01 Aug 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। डबवाली-हिसार बाईपास पर 16 वर्षीय राजवीर नाथ पर 6 नामजद आरोपियों सहित 4-5 अन्य अज्ञात लोगों ने डंडों व रॉड से हमला किया। सदर सिरसा पुलिस ने पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 29 जुलाई की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई।
गांव पन्नीवाला मोटा निवासी राजवीर नाथ मजदूरी करता है। वह मीरपुर के पास एक पत्थर फैक्टरी में काम कर रहा था। उसके चाचा करण नाथ भी वहीं कार्यरत हैं। लखन नाथ ने चाचा करण नाथ को फोन कर बताया कि उसकी मोटरसाइकिल बाईपास पर पुल के नीचे खराब हो गई है। चाचा के व्यस्त होने पर राजवीर को मौके पर भेजा गया। राजवीर के पुल के नीचे पहुंचते ही वहां दो टैक्सी जैसी गाड़ियों और कई मोटरसाइकिलों पर आए लोगों ने उसे घेर लिया।
राजवीर ने आरोप लगाया कि लखन नाथ, डिम्पल नाथ, अभिषेक नाथ, अजय नाथ और संगर नाथ ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला किया। पीड़ित को उसके चाचा व परिजनों ने उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई बाबूलाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।