फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 died in accident

Sirsa News: सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम और दादा और दादी की मौत

Fri, 31 Jul 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 31 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
3 died in accident
 हादसे के बाद आधी पलटी हुई पिकअप। संवाद
ऐलनाबाद-सिरसा रोड पर हुआ हादसा, पिकअप चालक भागा
विज्ञापन

फोटो -- 27,28
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। ऐलनाबाद-सिरसा रोड पर गांव पोहड़का स्थित कुटिया के निकट वीरवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 7 वर्षीय बच्चे उसके दादा और दादी की मौत हो गई। कार और पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल उसके दादा और दादी की सिरसा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन मौके से भाग गया।
सिरसा के बेगू रोड निवासी ओमप्रकाश ऐलनाबाद में धोंक लगाने के लिए वीरवार सुबह अपने पोते और पत्नी के साथ कार लेकर गए थे। धोंक लगाने के बाद दोपहर डेढ़ के आसपास वापस सिरसा आ रहे थे। इस दौरान गांव पोहड़का की कुटिया के पास उनकी कार की सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, हादसे के बाद पिकअप पलट गई। हादसे में सात वर्षीय केशव पुत्र बजरंग की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक ओमप्रकाश 60 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गए। ओमप्रकाश की पत्नी संतोष 55 वर्षीय को भी चोटें आईं। ओमप्रकाश व उनकी पत्नी का सिरसा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचित किया। मौके पर ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पिकअप चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहा है। हादसे का सही कारण क्या रहा है। यह पिकअप चालक ही बता सकते है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed