फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 medals won in state atheletics

Sirsa News: राज्यस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में खिलाड़ियों में जीते तीन पदक

Mon, 31 Aug 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 31 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
3 medals won in state atheletics
 विजेता खिलाड़ियों के साथ शिक्षक बलवीर वर्मा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। करनाल के कर्ण स्टेडियम में 11वीं हरियाणा स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित हुई। सर छोटूराम जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोहम्मदपुरिया के खिलाड़ियों ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल तीन पदक हासिल किए।
विद्यालय के खिलाड़ी कर्ण खिचड़ ने ट्रायथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। कर्ण सोडा ने इसी स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-16 लंबी कूद में प्रिंस वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक उत्तराखंड में आयोजित होगी। इसमें तीनों खिलाड़ी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है। आयोजकों और विद्यालय प्रबंधन समिति ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत व सम्मान किया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक सतबीर सिंह तेतरवाल ने खिलाड़ियों और कोच सुनील को बधाई दी। प्राचार्य शकुंतला सहारण ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed