{"_id":"6a060df01d44cedcac05db56","slug":"6-villagers-supported-to-protest-sirsa-news-c-128-1-sir1004-158430-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 6 गांवों के ग्रामीणों ने किया धरने का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 6 गांवों के ग्रामीणों ने किया धरने का समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 14 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो 45
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा । राजस्थान सीमा पर धरनारत ग्रामीणों को चोपटा क्षेत्र के 6 गांवों ने समर्थन दिया है। इसी दौरान जमीन मालिक गांव गांधी निवासी किसान भानी राम ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वह अपनी जमीन फैक्टरी मालिक को नहीं सौंपेंगे।
धरने पर बैठे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव गांधी में टायर जलाने वाली फैक्टरी स्थापित की जा रही है। इससे क्षेत्र में प्रदूषण फैलने की आशंका है। गांव गांधी हरियाणा-राजस्थान सीमा पर स्थित है। किसानों का कहना है कि फैक्टरी लगने से आसपास के गांवों की हवा, पानी और खेती प्रभावित हो सकती है।
इसी के विरोध में जोगीवाला, चाहरवाला, रामपुरिया बगड़िया सहित कई गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस मौके पर ग्रामीण राममूर्ति सहारण, रामेश्वर, सरपंच स्मेस्ता बैनीवाल, मूर्ति देवी, किसान नेता दीवान सहारन, बलराम सहारन शक्कर मंदोरी, देश बंधु बैनीवाल, अनिल बैनीवाल सरपंच प्रतिनिधि, कृष्ण पूर्व सरपंच, महावीर भाकर, भूप सिंह बैनीवाल, हरबंस खेतलान, प्रवीण पोहड़ आदि मौजूद रहे।
Trending Videos