{"_id":"6aa18ff321c61db498028606","slug":"a-tantric-cheated-a-farmer-out-of-22-lakh-rupees-by-luring-him-with-money-buried-in-the-field-fir-filed-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164700-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तांत्रिक बन खेत में गड़ी रकम का लालच देकर किसान से ठगे 22 लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तांत्रिक बन खेत में गड़ी रकम का लालच देकर किसान से ठगे 22 लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज
Wed, 09 Sep 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। खेत में गड़ी रकम दोगुनी मिलने का लालच किसान को भारी पड़ गया। खुद को तांत्रिक बताने वाले ठगों ने हवन और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उससे करीब 22 लाख रुपये ऐंठ लिए। किसान ने नकदी के साथ गहने बेचकर मिली रकम आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दी।
शिकायत पर डबवाली सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव अबूबशहर निवासी सुखदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ा-लिखा है और खेती-बाड़ी करता है। वह की-पैड वाला साधारण मोबाइल फोन इस्तेमाल करता है।
कुछ समय पहले उसके मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज आया। इसमें खुद को बाबा बताने वाले लोगों ने दावा किया कि वे उसके सभी काम ठीक कर देंगे। आरोपियों ने हवन करने और रकम दोगुनी करने का लालच दिया। सुखदीप ने मैसेज में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।
विज्ञापन
ठगों ने उसे भरोसा दिलाया कि उनके बताए बैंक खातों में रकम जमा करवाने पर खेत में एक स्थान बताया जाएगा। वहां खोदाई करने पर जमा रकम की दोगुनी राशि मिलने का दावा किया गया।
झांसे में आकर किसान ने धीरे-धीरे रकम ट्रांसफर करनी शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक 12 अप्रैल से 18 मई 2026 के बीच उसने कई बार अलग-अलग रकम भेजी। आरोपियों ने इसके बाद दोगुनी रकम के नाम पर एक रुपया भी वापस नहीं किया।
सुखदीप ने बताया कि परिवार में दो शादियां होने के कारण घर में नकदी और जेवरात रखे थे। उसने घर की नकदी खर्च कर दी। इसके बाद जेवर बेचकर मिली रकम भी आरोपियों के बताए खातों में जमा करवाई।
कई बार सीएससी सेंटर या जानकार की मदद से रकम ट्रांसफर की गई। किसान ने पुलिस को करीब 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी। डबवाली सदर थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।