{"_id":"6a4d48e855f18693ab063cc4","slug":"action-on-encroachment-in-city-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161163-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पॉलिथीन पर सख्ती, डस्टबिन नहीं तो चालान तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पॉलिथीन पर सख्ती, डस्टबिन नहीं तो चालान तय
Wed, 08 Jul 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। फास्ट फूड कार्नर का चालान काटते हुए नगर परिषद के एसई रवि शर्मा। विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद की कार्रवाई से बाजारों में मची खलबली
फोटो-- 23
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर को स्वच्छ और पाॅलिथीन मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद की विशेष टीम ने मंगलवार को बाजारों में व्यापक अभियान चलाकर सिंगल यूज पाॅलिथीन का उपयोग करने और दुकानों पर डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदारों के चालान किए। अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार में खलबली मच गई।
कई दुकानदारों ने मौके पर ही पाॅलिथीन हटाकर कागज के थैलों का उपयोग शुरू करने का भरोसा दिया जबकि जिन प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन नहीं मिला उन्हें तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
नगर परिषद के एसआई रवि शर्मा ने बताया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रतिबंध के बावजूद कुछ दुकानदार अब भी पाॅलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है बल्कि नालियां जाम होने और गंदगी फैलने जैसी समस्याएं भी बढ़ती हैं। इसी को देखते हुए विशेष टीम ने विभिन्न बाजारों का निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।
विज्ञापन
अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और ग्राहकों को जागरूक भी किया। उन्हें बताया गया कि सिंगल यूज पाॅलिथीन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके स्थान पर कपड़े, जूट अथवा कागज के थैलों का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही प्रत्येक दुकान पर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र करने के लिए डस्टबिन रखना आवश्यक है ताकि बाजारों में स्वच्छता बनी रहे।
नगर परिषद टीम ने कहा कि केवल चालान करना ही उद्देश्य नहीं है बल्कि लोगों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि सभी दुकानदार नियमों का पालन करेंगे तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना अधिक आसान होगा।
अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। वहीं, नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों की सराहना करते हुए अन्य दुकानदारों से भी सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन
फोटो