{"_id":"6a6bab5cd445b0c81d0786f2","slug":"arrested-in-fraud-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162376-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लंदन से भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर 26.19 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लंदन से भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर 26.19 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 31 Jul 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूके भेजने के नाम पर ठगी थी राशि, आरोपी के खिलाफ जारी था लुक आउट सर्कुलर
फोटो 36
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। यूके भेजने के नाम पर 26 लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी अमनदीप सिंह को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही लुक आउट सर्कुलर जारी था।
पुलिस ने अमनदीप के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप और पासपोर्ट बरामद किया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि लंदन से भारत लौटते ही इमीग्रेशन जांच के दौरान उसे आर्थिक अपराध शाखा को सौंपा गया।
इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गांव मौजू की ढाणी निवासी विनोद कुमार ने शिकायत दी थी कि वह अपने परिवार के साथ यूके जाना चाहते थे। उनकी मुलाकात सुखेरा खेड़ा निवासी राजन से हुई। राजन ने अपने भाई अमनदीप और सचिन के यूके में होने का हवाला दिया।
विज्ञापन
ठगी का तरीका
राजन ने विनोद के परिवार को वर्क परमिट वीजा पर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया और 32 लाख रुपये मांगे। गिरोह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जल्द वीजा लगवाने का झांसा दिया। उन्होंने विनोद से 26 लाख 19 हजार 200 रुपये ठग लिए, जिसमें पांच लाख रुपये चेक से और शेष किस्तों में दिए गए। बाद में नौ लाख रुपये और मांगे जाने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। 3 सितंबर 2025 को थाना ऐलनाबाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।