फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack on electrician

Sirsa News: भारतमाला पुल के नीचे इलेक्ट्रिशियन पर लोहे के रॉड से हमला

Tue, 28 Jul 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 28 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
attack on electrician
लूट का प्रयास विफल, हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक इलेक्ट्रीशियन पर जानलेवा हमला हुआ। यह हमला भारतमाला परियोजना के तहत गांव जोगेवाला के रकबे में बने पुल के नीचे लूट की नीयत से किया गया। पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन उसके हाथ की एक अंगुली में फ्रैक्चर आया है।
घायल इलेक्ट्रीशियन रणजीत सिंह गांव अलीकां के निवासी हैं। वह चक्क रुलदूवाला में थ्री-फेज़ मोटर के इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्य करते हैं। सोमवार रात वह अपने साथी सुखप्रीत को मोटरसाइकिल पर छोड़कर लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव जोगेवाला के पास भारतमाला पुल के नीचे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोका। हमलावरों ने टॉर्च की रोशनी डालकर उनकी मोटरसाइकिल धीमी करवाई। जैसे ही बाइक धीमी हुई, उन्होंने लोहे के रॉड से रणजीत सिंह पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणजीत सिंह ने बचाव में हाथ आगे किया, जिससे रॉड बाजू की जगह हाथ पर लगी। इससे उनकी एक उंगली में फ्रैक्चर हो गया। घायल होने के बावजूद रणजीत सिंह ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कुछ दूरी आगे जाकर अपनी मोटरसाइकिल घुमाई।

इसके बाद तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। घटना के बाद रणजीत सिंह घायल अवस्था में डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed