{"_id":"6a6bace6179b049f33041809","slug":"attack-on-youth-in-bus-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162360-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बस में युवक पर धारदार हथियारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बस में युवक पर धारदार हथियारों से हमला
Fri, 31 Jul 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3 नामजद सहित 9 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव वीरूवाला गुढ़ा निवासी एक 22 वर्षीय युवक पर बस में कुछ युवकों ने तेजाधार हथियार व डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में गांव वीरूवाला गुढ़ा के सुनील कुमार ने बताया कि वह परशुराम चौक स्थित स्पर्श अस्पताल में नौकरी करता है। 18 जुलाई 2026 की शाम वह सिरसा बस स्टैंड से निजी बस में सवार होकर अपने गांव लौट रहा था।
आरोप है कि गांव खैरेकां बस स्टैंड से जसकरण निवासी गांव बड़ागुढ़ा, सुमित व अंकित निवासी गांव बुर्ज भंगू बस में चढ़े। इसके बाद बस जैसे ही खैरेकां की गौशाला के पास पहुंची तो आरोपियों ने अपने साथ आए 5-6 अन्य युवकों के साथ मिलकर बस को जबरन रुकवा लिया।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार सभी ने बस के अंदर उसे घेर लिया और धारदार हथियारों व डंडों से हमला कर दिया। घटना से बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्री जान बचाने के लिए नीचे उतर गए। लोगों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।