{"_id":"6a6bae1ee2c75e4e0005f7eb","slug":"farmers-protested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162345-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: किसानों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, एक सप्ताह का दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: किसानों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, एक सप्ताह का दी चेतावनी
Fri, 31 Jul 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते किसान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैदवाला के किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन
फोटो 18
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव वैदवाला में बिजली टावर लगाने के मामले को लेकर किसानों व ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज हो रहा है। वीरवार को किसानों ने लघु सचिवालय गेट के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसान नेता जसवीर भाटी व खेत मालिक भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार बिना उचित मुआवजा दिए किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे खेतों में लगाए गए बिजली टावर और तारों को उखाड़ने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
किसान नेता जसवीर भाटी ने बताया कि इस मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी से भी बातचीत हो चुकी है, उनके दो-तीन दिन में सिरसा पहुंचकर आंदोलन को आगे बढ़ाने की संभावना है।
बीकेयू चढ़ूनी ग्रुप दादरी के जिला प्रधान नवीन कारी ने कहा कि झज्जर में इसी तरह के मामलों में किसानों को क्षेत्रीय दर के अनुसार 2.55 करोड़ रुपये तक का मुआवजा मिला जबकि सिरसा के किसानों के साथ भेदभाव किया गया है।